मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़
भखार न्यूज नेटवर्क: मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (एमसीबी)जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न संविदा भर्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (महिला एवं बाल विकास विभाग) एवं कलेक्टर एमसीबी को पुनः स्मरण पत्र भेजकर तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यकाल में हुई कई संविदा भर्तियों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग में संविदा भर्ती पर बड़ा विस्फोट! मुख्य सचिव तक पहुंची शिकायत, कई भर्तियों की जांच की मांग
पूर्व विधायक ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने, पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से त्रुटिपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर पारदर्शी तरीके से पुनः भर्ती कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।