प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हमला “अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का डर, सोनहत तिहरे हत्याकांड और मौहारपारा हमले को लेकर सरकार पर साधा निशाना।


भखार न्यूज नेटवर्क:- जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है।

 

स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि हाल ही में सोनहत क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि शासन-प्रशासन उन्हें रोकने में असफल साबित हो रहा है।

 

उन्होंने मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा इलाके में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पांच नकाबपोश बदमाशों द्वारा खुलेआम हमला किया जाना स्थानीय कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि शहर के भीतर ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। हत्या, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार केवल दावे और घोषणाएं करने में व्यस्त है।

 

उन्होंने सरकार से प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने की मांग की। स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और सरकार इस जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment