जनकपुर में फिर फांसी की घटना से मचा हड़कंप! 20 दिन पहले 12 वर्षीय बच्चे की मौत की गुत्थी अब तक अनसुलझी, दूसरी घटना ने खड़े किए गंभीर सवाल,पुलिस जांच पर टिकी पूरे क्षेत्र की निगाहें।


जनकपुर/एमसीबी

 भखार न्यूज नेटवर्क: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के पुलिस थाना जनकपुर क्षेत्र में फांसी की एक और घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। करीब 20 दिन पहले एक 12 वर्षीय बच्चे की फांसी पर लटकी लाश मिलने की घटना की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। इसी बीच एक और ऐसी घटना सामने आने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

ताजा घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका मानना है कि घटना की परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही हैं। प्रथम दृष्टया घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

घटना की सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर सच्चाई सामने लाने की चुनौती है।

 

लगातार दूसरी घटना से उठ रहे सवाल

करीब 20 दिनों के भीतर थाना जनकपुर क्षेत्र में फांसी से जुड़ी दूसरी घटना सामने आने के बाद लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहली घटना की जांच और खुलासे को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। अब दूसरी घटना ने पुलिस की जांच प्रक्रिया और घटनाओं के वास्तविक कारणों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

 

हत्या या आत्महत्या? जांच से खुलेगा राज

 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? क्या घटनास्थल की परिस्थितियों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों से कोई अहम सुराग मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

 

अब पूरे क्षेत्र की निगाहें जनकपुर पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस निष्पक्ष और गंभीर जांच कर घटना की वास्तविकता उजागर करेगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment