एमसीबी में योग दिवस की तस्वीर पर सियासत गरम!कमल के ऊपर योग करती दिखीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने उठाए सवाल 


एमसीबी/छत्तीसगढ़ 

भखार न्यूज नेटवर्क: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की एक तस्वीर अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े योगासन के दौरान भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के चित्र वाले मैट पर खड़ी नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा और मंत्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस कमल चिन्ह ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया, उसी कमल पर पैर रखकर योग करना क्या उचित है?

 

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आरोप लगाया कि यदि ऐसा दृश्य किसी विपक्षी नेता के साथ सामने आता, तो भाजपा इसे भारतीय संस्कृति, आस्था और सम्मान से जोड़कर बड़ा मुद्दा बनाती। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि संस्कार, सम्मान और परंपराओं की बातें केवल मंचों और भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि व्यवहार और आचरण में भी दिखाई देनी चाहिए।

 

अब योग दिवस की यह तस्वीर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment