डबल इंजन सरकार फेल! मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज पर लगी रोक,


एमसीबी/मनेंद्रगढ

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज पर NMC की रोक.?

भखार न्यूज़ नेटवर्क: छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा रोक लगाए जाने के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इस सूची में मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का नाम भी शामिल है।

डबल इंजन सरकार फेल! मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज पर लगी रोक,?

 

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इसे प्रदेश की डबल इंजन सरकार और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी विफलता बताते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल लगातार जिले की जनता को मेडिकल कॉलेज के नाम पर आश्वासन देते रहे, लेकिन अब सच्चाई सबके सामने आ गई है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

गुलाब कमरो ने कहा कि मंत्री जी दावा कर रहे थे कि इसी वर्ष से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी, लेकिन NMC की रोक ने सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के नाम पर जिले की जनता, युवाओं और विद्यार्थियों को गुमराह किया गया।

कमरो ने कहा, “मंत्री जी बोलते कुछ हैं और होता कुछ है। डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। मेडिकल कॉलेज के नाम पर मनेंद्रगढ़ की जनता के साथ सीधा धोखा हुआ है।”

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण यह सपना फिलहाल अधूरा रह गया है।

अब सवाल उठ रहा है कि जब सरकार मेडिकल कॉलेज शुरू करने के बड़े-बड़े दावे कर रही थी, तब NMC की शर्तों और आवश्यक तैयारियों को पूरा क्यों नहीं किया गया? जिले की जनता इसका जवाब मांग रही है।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment