मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के नाम पर घोटाला?” बांटे गए नकली मंगलसूत्र, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने खोला मोर्चा!


एमसीबी/मनेंद्रगढ़ 

भखार न्यूज नेटवर्क: एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड के चनवारीडांड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित कन्याओं को वितरित किए गए मंगलसूत्रों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के नाम पर घोटाला?” बांटे गए नकली मंगलसूत्र.?

हितग्राहियों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

गुलाब कमरो ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के सम्मान और सहयोग से जुड़ी योजना है, लेकिन यदि चांदी के नाम पर नकली या घटिया गुणवत्ता के मंगलसूत्र बांटे गए हैं, तो यह बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला है। उन्होंने इसे केवल वित्तीय अनियमितता नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ बताया।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सामग्री खरीदी और वितरण प्रक्रिया में कौन-कौन जिम्मेदार थे? किसके संरक्षण में यह कथित खेल हुआ? और यदि शिकायतें सही हैं तो अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

पूर्व विधायक ने मांग की कि:

  • पूरे मामले की न्यायिक या स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
  • जांच पूरी होने तक जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को हटाया जाए।
  • प्रभावित कन्याओं को मानक गुणवत्ता वाले वास्तविक चांदी के मंगलसूत्र दिए जाएं।

गुलाब कमरो ने साफ कहा —

“बेटियों के सम्मान से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि शिकायतें सही हैं तो दोषियों को हर हाल में जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।”

इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और क्षेत्र में लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बेटियों के नाम पर चल रही योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही कब सुनिश्चित होगी।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment