खाद-बीज और डीजल संकट पर कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, किसानों के समर्थन में चक्काजाम, सरकार को चेतावनी!


एमसीबी/खड़गवां

भखार न्यूज़ नेटवर्क: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने खड़गवां में जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया।

आंदोलन में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस और ओबीसी कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को खाद, बीज और डीजल जैसी आवश्यक कृषि सामग्री समय पर नहीं मिल रही है, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

 

सभा को संबोधित करते हुए अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का अन्नदाता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

वहीं पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद-बीज और डीजल के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने खड़गवां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने, डीजल संकट दूर करने और कृषि समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment