जनकपुर से AAP की चुनावी हुंकार, भरतपुर-सोनहत में संगठन विस्तार का आगाज़


जनकपुर/छत्तीसगढ़

भखार न्यूज नेटवर्क: भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक शनिवार को जनकपुर के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह तथा कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए सुखमंती सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी व्यवस्था परिवर्तन और विकास के एजेंडे के साथ क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए काम कर रही है। साथ ही भाजपा और कांग्रेस पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली और पंजाब में पार्टी सरकारों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, आगामी जनसंपर्क अभियान, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने जल्द ही भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर लोकसभा उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह, लोकसभा कोषाध्यक्ष राम लल्लू पटेल, ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद भूर्तिया, जिला मीडिया प्रभारी मनमोहन सांधे, एसटी विंग जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश अहिरवार, दुर्गा कर्री राव, यूथ विंग जिला सचिव नंदा सिंह, विधानसभा प्रभारी राजकुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment