भखार न्यूज नेटवर्क: जनकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी शर्मा उर्फ निखिल कुमार शर्मा निवासी संगम चौक जनकपुर को प्रतिबंधित एवं कोडिन युक्त ONEREX नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया है|

मामले में औषधि निरीक्षक श्री विकास लकड़ा मौके पर पहुंचे, जहां बरामद दवाओं की जांच रिपोर्ट में उक्त सिरप को बैन एवं कोडिन युक्त बताया गया। गवाहों की मौजूदगी में फोरेंसिक जांच हेतु 02 नग सैंपल अलग कर सीलबंद किए गए।
पुलिस द्वारा आरोपी से नशीली सिरप रखने, खरीदने एवं बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त सिरप अमरदीप पटेल उर्फ बिक्की पटेल निवासी खडडा थाना ब्यौहारी (मध्यप्रदेश) से खरीदी थी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 नग ONEREX नशीला सिरप, एक बजाज CT100 मोटरसाइकल क्रमांक CG 29 A 0966 एवं रेडमी मोबाइल फोन जप्त किया गया।
औषधि निरीक्षक के अभिमत अनुसार आरोपी का कृत्य धारा 21(सी) NDPS एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 28 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।