MCB शिक्षा विभाग विवादों में, चहेतों को जिम्मेदारी देने का आरोप.?


मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़ 

भखार न्यूज़ नेटवर्क: एमसीबी जिले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर नियम विरुद्ध प्रभार देने और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

गुलाब कमरो का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिना पद स्वीकृति कई अयोग्य व्यक्तियों को सलग्न कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को कार्यालयों में अटैच कर दिया गया, जिससे स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

MCB शिक्षा विभाग विवादों में चहेतों को जिम्मेदारी देने का आरोप.?

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

पूर्व विधायक ने मनेंद्रगढ़ विकासखंड में प्रभारी विकासखंड स्रोत समन्वयक पद पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि नियम और पात्रता को नजरअंदाज कर चहेते लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।

गुलाब कमरो ने कहा कि जब नियम केवल कागजों तक सीमित रह जाएं, तो पूरी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने दावा किया कि आज एमसीबी जिले की शिक्षा व्यवस्था बदहाली का शिकार हो चुकी है और इसका असर सीधे छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य बिंदु

  • शिक्षा विभाग पर नियम विरुद्ध प्रभार देने का आरोप
  • शिक्षकों को कार्यालयों में अटैच करने से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित
  • प्रभारी विकासखंड स्रोत समन्वयक पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल
  • पूर्व विधायक ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment