मनेन्द्रगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, छात्र-छात्राओं को कानून और अधिकारों की दी जानकारी


मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़ 

भखार न्यूज नेटवर्क: आदर्श ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में आज दोपहर 2:00 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित माननीय न्यायाधीशों ने अपने संबोधन में नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा डिजिटल अरेस्ट और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

 

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आम नागरिकों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया।

शिविर में मनेन्द्रगढ़ तालुका से तीन न्यायाधीश मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष यशवंत वासनिकर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लोकेश कुमार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार सोरी शामिल रहे।

 

इसके अलावा महिला संरक्षण अधिकारी नीता पाण्डेय एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक प्रियंका रजवाड़े ने घरेलू हिंसा और लैंगिक उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

शिविर के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए, जिनमें राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, साइबर हेल्पलाइन 1930, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं निःशुल्क कानूनी सहायता हेतु 15100 शामिल हैं।

 

कार्यक्रम में संस्थान की संचालिका संजू सोनी, पीएलवी अंजनी यादव (थाना झगराखंड), अजय विश्वकर्मा (थाना मनेन्द्रगढ़) और लाला लाजपत प्रजापति सहित संस्थान के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

यह शिविर छात्रों और आम नागरिकों के लिए कानून की समझ बढ़ाने और जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment