“निलंबन पर संग्राम: दुर्ग आंदोलन में एमसीबी की एंट्री, प्रशासन को खुली चेतावनी”


भखार न्यूज नेटवर्क: अफीम प्रकरण में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू के निलंबन के विरोध में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला इकाई दुर्ग द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को अब प्रदेशभर से समर्थन मिलने लगा है।

“निलंबन पर संग्राम: दुर्ग आंदोलन में एमसीबी की एंट्री, प्रशासन को खुली चेतावनी”

 

इसी कड़ी में जिला एमसीबी की ओर से भी आज आंदोलन में सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है।

 

“यह सिर्फ एक अधिकारी नहीं, पूरे वर्ग का सम्मान है”

 

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

संघ के प्रांतीय कार्यालयीन सचिव एवं जिलाध्यक्ष (एमसीबी) दीपक कुमार साहू ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा—

 

“यह निलंबन केवल एक अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं, बल्कि पूरे कृषि अधिकारी वर्ग के आत्मसम्मान पर आघात है। मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों को पर्याप्त संसाधन, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सुविधाएं दिए बिना उनसे परिणाम की अपेक्षा करना और समस्याएं उठाने पर दंडित करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।”

 

 प्रशासन को चेतावनी – आंदोलन होगा और तेज

एकता साहू ने प्रशासनिक कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी—

“यदि जल्द निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। जरूरत पड़ी तो पूरा प्रदेश अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।”

 

एमसीबी से आर्थिक व नैतिक समर्थन

 

  • जिला एमसीबी की ओर से आंदोलन को सहयोग राशि प्रदान की गई
  • अन्य जिलों के कृषि अधिकारियों से नैतिक व आर्थिक समर्थन की अपील
  • आंदोलन को मजबूत करने के लिए एकजुटता पर जोर

 संघ की प्रमुख मांगें

  •  एकता साहू का तत्काल निलंबन समाप्त किया जाए.?
  •  कृषि अधिकारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार.?
  •  फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों को पर्याप्त संसाधन और सुविधा.?


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment