भखार न्यूज नेटवर्क: छत्तीसगढ़ वन विभाग में अनुशासनहीनता के एक गंभीर मामले पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को वन सचिव से फोन पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप निलंबित:

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों के संबंध में वन सचिव ने डीएफओ कश्यप से जानकारी मांगी थी। इस दौरान कश्यप ने कथित तौर पर असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया। मामला सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जिसके बाद आज उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया गया।
गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब मनीष कश्यप को निलंबन झेलना पड़ा है। इससे पहले वे सूरजपुर डीएफओ के रूप में पदस्थ थे, तब ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें निलंबित किया था।
वन विभाग के भीतर यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।