जनकपुर में भाजपा युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, शुभम सिंह बने मण्डल अध्यक्ष


जनकपुर/छत्तीसगढ़ 

जनकपुर मण्डल भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष के रूप में शुभम सिंह की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शुभम सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने पर युवा मोर्चा एवं मण्डल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 


शुभम सिंह इससे पूर्व भाजपा संगठन में बूथ सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही वे बजरंग सेना के ब्लॉक अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद में गौ रक्षा प्रमुख के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में हमेशा आगे रहने के कारण वे युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय माने जाते हैं।

भाजपा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम, बैठक और अभियान में शुभम सिंह की सक्रिय सहभागिता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। यह नियुक्ति सम्मानीय जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पादेवी पावले, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अंकित शर्मा, मण्डल अध्यक्ष नरेश यादव एवं मण्डल के समस्त वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

नियुक्ति के बाद शुभम सिंह ने समस्त जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ भाजपा संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वे उसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment