शिवरीनारायण/छत्तीसगढ़
भखार न्यूज नेटवर्क: सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की शिवरीनारायण इकाई द्वारा 20 जनवरी 2026 को विशाल पत्रकार सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं रक्तदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम एवं माता शबरी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात स्थानीय स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। 
कार्यक्रम में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डी.सी. बघेल एवं राशिद जमाल सिद्दी की, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष कन्हैया यादव, दुर्ग संभाग अध्यक्ष सुधीर सोनी, संभाग उपाध्यक्ष नत्थू पयासी,सहित प्रदेश, संभाग, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्रीराम एवं माता शबरी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सम्मान समारोह में संत व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सम्मान समारोह में संत शिरोमणि श्री श्री 1008 हनुमत उपासक परम पूज्य बाबा रामगोपाल दास जी महाराज (देवरगढ़ा वाले) मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता सहित पदाधिकारियों द्वारा संत श्री का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मंचस्थ अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का भी सम्मान किया गया। पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी बुलंद आवाज कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता ने की। संत श्री रामगोपाल दास जी महाराज ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर शाल ओढ़ाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
विधायक कविता प्राण लहरे ने भी प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर संघ के कार्यों की सराहना की और पत्रकारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पत्रकार सम्मेलन में संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई। यह संकल्प लिया गया कि ब्लॉक व तहसील स्तर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए निरंतर आवाज बुलंद की जाएगी।
विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्दीकी द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि अवसर मिलने पर वे पत्रकार सुरक्षा कानून तथा पत्रकारों को चौथे स्तंभ के रूप में वैधानिक मान्यता देने का विषय विधानसभा में अवश्य उठाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित रक्तदान शिविर में पत्रकारों व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।