भखार न्यूज नेटवर्क: जनकपुर–भरतपुर क्षेत्र में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर एवं कोटाडोल के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह ने कांग्रेस संगठन की एकजुटता और ताकत का बड़ा संदेश दिया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

समारोह के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर अंकुर सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष कोटाडोल रामू सिंह सहित नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों — विनीत सिंह (कुंवारपुर), देवेंद्र सिंह (बहरासी), लालसाय बैगा (देवगढ़), संजीव गुप्ता (जनकपुर) एवं कंशलाल (कोटाडोल) का पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरो की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया। साथ ही सांसद प्रतिनिधि श्री रवि प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मनेंद्रगढ़ रामनरेश पटेल, पीसीसी सदस्य प्रभात सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस अमोल सिंह मरावी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस उपेंद्र द्विवेदी सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

वक्ताओं ने मंच से साफ संदेश दिया कि कांग्रेस संगठन अब पूरी ताकत, समर्पण और संघर्ष के साथ जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेगा। समारोह में संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया गया।