परमिट एक रूट का, बस दौड़ रही दूसरे रूट पर! मनेन्द्रगढ़ में हादसे के बाद सवालों के घेरे में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा


मनेन्द्रगढ़/छत्तीसगढ़ 

भखार न्यूज नेटवर्क: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जनकपुर–मलकडोल मार्ग पर संचालित दुर्गा ट्रेवल्स की बस मंगलवार दोपहर मनेन्द्रगढ़ बस स्टैंड के समीप अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था और न ही किसी राहगीर या वाहन को नुकसान पहुंचा। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत संचालित बसों के संचालन और परमिट की शर्तों के पालन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय बस संचालकों का आरोप है कि योजना के तहत स्वीकृत कुछ बसें निर्धारित ग्रामीण मार्गों के बजाय नियमित लाइन बसों की तरह संचालित की जा रही हैं, जिससे योजना की मूल भावना प्रभावित हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को विकासखंड मुख्यालयों से जोड़ना और ग्रामीणों को सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित रूटों पर बस संचालन की अनुमति दी जाती है। आरोप है कि जनकपुर–मलकडोल मार्ग के लिए स्वीकृत बस को मनेन्द्रगढ़–जनकपुर मार्ग पर नियमित यात्री बस के रूप में संचालित किया जा रहा है।

बस संचालकों का कहना है कि योजना के अंतर्गत ऑपरेटरों को प्रति किलोमीटर लगभग 26 रुपये की सब्सिडी तथा टैक्स में छूट का लाभ दिया जाता है। इसके बावजूद यदि परमिट की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है।

मनेन्द्रगढ़ बस स्टैंड के समीप हुई इस घटना के बाद बस संचालकों ने जिला परिवहन अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, परमिट शर्तों के उल्लंघन की जांच करने तथा दोषी पए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment