“एमसीबी में बदली प्रशासन की तस्वीर! कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की कार्यशैली की गूंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने की जमकर तारीफ”


भखार न्यूज नेटवर्क: एमसीबी जिले की नव पदस्थ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की प्रशासनिक कार्यशैली और जनहितकारी पहल की पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने खुलकर सराहना की है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि कलेक्टर द्वारा जिले में बेहतर प्रशासन, प्रभावी जनसुनवाई और शिक्षा व्यवस्था सुधार की दिशा में लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है, जिससे आम जनता का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर संतन देवी जांगड़े केवल कार्यालय तक सीमित न रहकर लगातार जिले का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। साथ ही आमजन, जनप्रतिनिधियों और सभी वर्गों के लोगों के साथ उनका व्यवहार सरल, सहज और सम्मानपूर्ण है।

कलेक्टर की प्रमुख पहलें

  • जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए खड़े होकर बुके स्वीकार करना
  • आम लोगों से मिलने के समय की सीमा समाप्त कर सहज मुलाकात की व्यवस्था
  • शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी
  • जिले का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी
  • सभी वर्गों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि संवेदनशील, सक्रिय और जनहितकारी प्रशासनिक कार्यशैली से निश्चित रूप से एमसीबी जिले को विकास की नई दिशा मिलेगी और आम जनता को बेहतर प्रशासन का लाभ प्राप्त होगा।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment