“कॉपियां जांच के बाद भी रिजल्ट ‘लॉक’! एमसीबी में 5वीं-8वीं के नतीजों पर बड़ा खेल — छात्रों का भविष्य दांव पर, आखिर किसके इशारे पर रुका रिजल्ट?


एमसीबी में 5वीं-8वीं का रिजल्ट अटका, बाद की परीक्षाओं के नतीजे जारी — छात्रों में बढ़ी बेचैनी

एमसीबी/छत्तीसगढ़ 

भखार न्यूज नेटवर्क:- एमसीबी जिले में शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है, जबकि इसके बाद आयोजित स्थानीय परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस असमानता ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

 

सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है। इसके बावजूद परिणाम घोषित नहीं होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का भविष्य इस रिजल्ट पर निर्भर करता है, ऐसे में देरी से उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति और भी अस्पष्ट बनी हुई है।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि जब मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो आखिर रिजल्ट जारी करने में देरी क्यों हो रही है?

 

क्या प्रशासन जल्द ही इस पर जवाब देगा या फिर छात्रों को और इंतजार करना पड़ेगा?

 

फिलहाल, जिले के हजारों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment