नवरात्र में बुलडोजर राज: बिना चेतावनी गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, सड़क पर आए परिवार


एमसीबी/केल्हारी

भखार न्यूज नेटवर्क: नवरात्र जैसे पावन पर्व के दौरान जिले के केल्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनवारी से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मनवारी में वर्षों से रह रहे गरीब ग्रामीणों के मकानों को राजस्व विभाग की टीम द्वारा अचानक तोड़ दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्रवाई से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी प्रकार की पूर्व सूचना दी गई।

 

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके सिर से छत छीन ली गई है और अब उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

 

वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि – एक ओर पूरे प्रदेश में देवी माँ की पूजा हो रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों के आशियानों को उजाड़ा जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ मकानों का नहीं, बल्कि गरीबों के सपनों और उनकी मेहनत का भी विनाश है। साथ ही उन्होंने प्रशासन के इस कदम को संवेदनहीन और तानाशाही पूर्ण बताया।

फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या स्पष्टीकरण देता है और प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिल पाती है या नहीं।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment