कोरिया में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार की घूस लेते सब-इंस्पेक्टर व एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार


भखार न्यूज नेटवर्क: बैकुण्ठपुर (कोरिया)। जिले की बचरापोड़ी पुलिस चौकी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना में मर्ग कायम किया गया था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को मामले में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी देते हुए बचाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त देते समय एसीबी ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी परिसर में ही सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे जिले में इस घटना की चर्चा है।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment