महिला एवं बाल विकास विभाग में संविदा भर्ती पर बड़ा विस्फोट! मुख्य सचिव तक पहुंची शिकायत, कई भर्तियों की जांच की मांग


मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़ 

भखार न्यूज नेटवर्क: मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (एमसीबी)जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न संविदा भर्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (महिला एवं बाल विकास विभाग) एवं कलेक्टर एमसीबी को पुनः स्मरण पत्र भेजकर तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यकाल में हुई कई संविदा भर्तियों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग में संविदा भर्ती पर बड़ा विस्फोट! मुख्य सचिव तक पहुंची शिकायत, कई भर्तियों की जांच की मांग

 

पूर्व विधायक ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने, पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से त्रुटिपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर पारदर्शी तरीके से पुनः भर्ती कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

 

जिन भर्तियों की जांच की मांग की गई है, उनमें मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन की राज्य एवं जिला स्तरीय संविदा भर्ती, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला संरक्षण अधिकारी की संविदा नियुक्ति तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के लिए सेवा प्रदाताओं की भर्ती शामिल है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो का कहना है कि शिकायत किए 10 माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से दोबारा संपन्न कराया जाए।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment