जनकपुर मुख्य सड़क को एप्रोच रोड से जोड़ने की मांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने SDM भरतपुर को सौंपा ज्ञापन


जनकपुर/छत्तीसगढ़

भखार न्यूज नेटवर्क: नगर पंचायत जनकपुर में जारी मुख्य सड़क के डामरीकरण कार्य के दौरान एप्रोच रोड को नहीं जोड़े जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर के अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भरतपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि अधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए संगठन ने आभार जताया है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

किन्तु निर्माण कार्य के दौरान मुख्य सड़क को एप्रोच रोड से पूर्ण रूप से नहीं जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह स्थिति दुर्घटना की आशंका को भी जन्म दे रही है।

विशेष रूप से अस्पताल जाने वाली एप्रोच रोड को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द से जल्द सड़क को एप्रोच रोड से जोड़ा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

अंकुर प्रताप सिंह, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर ने कहा कि “हम प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि जनकपुर की मुख्य सड़क का डामरीकरण शुरू हुआ, लेकिन अधूरा जोड़ाव नागरिकों के लिए खतरा बन गया है। अस्पताल की सड़क को शीघ्र जोड़ना अत्यावश्यक है।”


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment