स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों को मिलेगी नई धार विमल मिंज बने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष


कोरिया/छत्तीसगढ़

भखार न्यूज नेटवर्क: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विमल मिंज को कोरिया जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय द्वारा 19 दिसंबर 2025 को आयोजित विशेष बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के आधार पर की गई।
इस बैठक में प्रांतीय सचिव आर.पी. गौतम, प्रांतीय संगठन सचिव एस.एस. जयसवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष एस.एस. राजवाड़े सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


संगठन को मजबूत करने पर रहा फोकस
बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदा समस्याओं, अधिकारों और भविष्य की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाने के लिए ऊर्जावान और संघर्षशील नेतृत्व को आगे लाया जाए। प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने जताया भरोसा

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने कहा—

“विमल मिंज लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिला इकाई और अधिक सशक्त होगी तथा कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।”

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमल मिंज का संकल्प
नियुक्ति के बाद विमल मिंज ने कहा—

“एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में मुझ पर जो भरोसा संगठन ने जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ हजारों स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा की जिम्मेदारी भी है।”
प्राथमिकताएँ और विज़न अंतिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मचारी तक पहुँचना वेतन विसंगति, भत्ते व सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान प्रशासन और कर्मचारियों के बीच मजबूत संवाद सेतु बनाना
अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना


उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिलीप पाण्डेय बने सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष
दिलीप पाण्डेय को सोनहत विकासखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा और लंबित भुगतान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

बृज कुमार साहू को मिली कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से बृज कुमार साहू को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।


एक मंच पर विदाई, स्वागत और शपथ ग्रहण
31 जनवरी को संस्कृतिक भवन, बैकुण्ठपुर में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर जयसवाल को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमल मिंज और विकासखंड अध्यक्षों का भव्य स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अमरनाथ साहू (बैकुण्ठपुर) और रोशन कुमार (बचरापोंडी) ने भी विकासखंड अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। कर्मचारियों में उत्साह का माहौल
विमल मिंज की नियुक्ति से जिले के नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों और संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment