जनकपुर/छत्तीसगढ़
भखार न्यूज नेटवर्क: एमसीबी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर के नेतृत्व में गुरुवार को जनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन के दौरान
“लोकतंत्र की हत्या बंद करो” और “चुनाव आयोग होश में आओ”
जैसे नारे गूंजते रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आपत्तियां और विरोध दर्ज करा रही है। इसी क्रम में जनकपुर में प्रदर्शन कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया गया।

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की मांग उठाई।

इस प्रदर्शन में अंकुर प्रताप सिंह, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर, रवि प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अवधेश सिंह, जिला महामंत्री, सहित देवेंद्र पांडे, संजीव कुमार गुप्ता, रामू सिंह, कमल चौधरी, कमल जोगी, संतोष नामदेव, शाहबाज खान, असद कादरी, रीनू खान समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान जनकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और विरोध को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की।