खबर का बड़ा असर
भखार न्यूज़ नेटवर्क: एमसीबी जिले के ग्राम पंचायत देवगढ़ क्षपरा टोला में रहने वाले राष्ट्रपति दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैंगा समुदाय के एक पीड़ित परिवार की दर्दभरी स्थिति को भखार न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल एम्बुलेंस भेजकर गंभीर रूप से पीड़ित युवक को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। खबर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए भखार न्यूज़ और प्रशासन दोनों का आभार जताया है।