जनकपुर चोरी कांड में फरार आरोपियों पर ₹5 हजार का इनाम घोषित


जनकपुर/छत्तीसगढ़

भखार न्यूज़ नेटवर्क: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का नगद इनाम घोषित किया है। यह घोषणा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत धारा 305 (ब)(ग) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी ध्रुव यादव, निवासी खिरकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने जनकपुर स्थित बैंक शाखा से ₹4 लाख 25 हजार रुपये निकाले थे और रकम अपनी कार की सामने वाली सीट में रखी थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने कार का शीशा तोड़कर रकम पार कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान पिंटू यादव निवासी कटिहार (बिहार) एवं सुमित सिंहदेव उर्फ बंदर निवासी अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा उनसे संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

संपर्क नंबर

  • पुलिस अधीक्षक एमसीबी – 9479194855
  • एसडीओपी भरतपुर – 9425244662
  • थाना प्रभारी जनकपुर – 7747908484
  • पुलिस कंट्रोल रूम एमसीबी – 9479160180

एमसीबी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment