एमसीबी/छत्तीसगढ़
भखार न्यूज नेटवर्क: विश्व क्षय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में खोंगापानी की अनदेखी का मामला सामने आया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की सूची से नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता रामा यादव का नाम गायब रहने पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने आपत्ति जताई है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एमसीबी जिले में खोंगापानी शामिल नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस विषय में जवाब मांगा है कि आखिर खोंगापानी की उपेक्षा क्यों की गई।
पूर्व विधायक ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या इस चूक के लिए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद जिले में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।