सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने उठाए जनहित के मुद्दे — सड़क, पानी और बिजली कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग


भखार न्यूज नेटवर्क: कोरिया जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सरगुजा विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक कमरो ने कोरिया जिले के जनहित और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाना चाहिए।

सड़क निर्माण पर जोर

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने रामगढ़–कोटाडोल (27 किमी) सड़क निर्माण की लंबित टेंडर प्रक्रिया पर चिंता जताई और जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने कठौतिया–जनकपुर (100 किमी) सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, जिससे क्षेत्र में व्यापार और आवागमन सुगम होगा।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

 जल जीवन मिशन कार्य पुनः शुरू करने की मांग

उन्होंने ग्राम कछौड समूह में जल जीवन मिशन के तहत रुके हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की, यह कहते हुए कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अधूरे विद्युतीकरण कार्य पूरे करने पर जोर पूर्व विधायक ने चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला और कचोहर जैसे गांवों में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्यों को जल्द पूर्ण करने की मांग की।

सर्वांगीण विकास पर बल

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा में पूरा करने की अपील की।

बैठक में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाएंगे और कोरिया जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment