जनकपुर में बड़ा राजनीतिक उलटफेर ! कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता पार्टी में शामिल


जनकपुर/छत्तीसगढ़

भखार न्यूज नेटवर्क: लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा की आवाज को बुलंद करते हुए जनकपुर की सड़कों पर कांग्रेस का जनाक्रोश देखने को मिला। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर द्वारा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए एक विशाल एवं उग्र विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़” के गगनभेदी नारों से पूरा जनकपुर गूंज उठा।

 

इस शक्ति प्रदर्शन में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, सांसद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर सिंह और अवधेश सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए। नेताओं ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और आम नागरिक के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

भाजपा को बड़ा झटका: बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता व बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ली सदस्यता

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठनों को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता व बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली। मंच पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर संगठन में शामिल कराया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और धरातल पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस प्रदर्शन ने क्षेत्र में राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment