भखार न्यूज नेटवर्क: एमसीबी जिले के जनकपुर में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को जनकपुर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जनकपुर साप्ताहिक बाजार एवं बस स्टैण्ड को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनकपुर का साप्ताहिक बाजार पहले से ही बाजार मंडी की भूमि में संचालित हो रहा है और यहां शासन द्वारा करीब 15 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण भी कराया गया है। ऐसे में बाजार को गौठान की ओर स्थानांतरित करना अनुचित बताया गया है। वहीं गौठान को शासन द्वारा पुनः गौधाम योजना के तहत विकसित किए जाने की बात भी कही गई है।

वहीं ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जब तक बस स्टैण्ड के लिए भूमि आबंटित नहीं हो जाती और वहां शौचालय सहित आवश्यक सुविधाओं के साथ बस स्टैण्ड का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक उसे अन्यत्र स्थानांतरित करना उचित नहीं है।
ऐसे मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि बिना उचित व्यवस्था और नियमों की अनदेखी कर बाजार और बस स्टैण्ड को हटाया गया, तो 22 मार्च 2026 को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही गई है
ज्ञापन देने के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह,रवि प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि, अवधेश सिंह , संजीव कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र पांडेय, वकील खान, संजय सिंह, विक्की जगवानी,असद कादरी, शिवम कुमार पयासी एवं अन्य कार्य करता काफी संख्या में मौजूद रहे।