डबल इंजन सरकार पर कांग्रेस का डबल वार:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन, बदहाल बस स्टैंड पर धान की रोपाई कर फूटा गुस्सा


जनकपुर/भरतपुर

(एमसीबी)। विकासखंड मुख्यालय जनकपुर में गुरुवार को कांग्रेस और छात्र संगठनों ने विभिन्न जन मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एक ओर दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया, वहीं दूसरी ओर जनकपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड की बदहाल स्थिति के विरोध में कीचड़ में धान की रोपाई कर नगर पंचायत के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।

Oplus_16908288

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और छात्र संघ के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर जवाब देने के बजाय छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Oplus_16908288

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनकपुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। लगातार बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर कीचड़ से भर गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

oplus_0

नगर पंचायत की कार्यशैली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बस स्टैंड के कीचड़ में धान का रोपा लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बस स्टैंड की स्थिति नहीं सुधारी गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी रवि प्रताप सिंह, अंकुर प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, विनीत सिंह, मनोज राय, धर्मेंद्र शर्मा, गरीबा मौर्य सहित छात्र संघ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

oplus_0

भरतपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया। किसान कांग्रेस के नेताओं ने इसे छात्रों और लोकतंत्र की आवाज से जुड़ा मुद्दा बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा छात्रों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कदम उठाने की मांग की।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment