जनकपुर पुलिस की गांजा कार्रवाई पर उठे सवाल! हिरासत में दो लोगों की चर्चा, मामला दर्ज सिर्फ एक पर क्यों…?


जनकपुर/छत्तीसगढ़

भखार न्यूज नेटवर्क : मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में गांजा मामले में की गई पुलिस कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम सेरी के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सतीश सिंह कंवर को 3 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अब कई सवाल सामने आ रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके से केवल सतीश सिंह कंवर ही नहीं, बल्कि दो व्यक्तियों को अपने कब्जे में लिया था? चर्चा है कि बाद में एक व्यक्ति को छोड़ दिया गया, जबकि सतीश सिंह कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि यदि मौके पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया था तो दूसरे व्यक्ति को किस आधार पर छोड़ा गया। क्या जांच में उसकी कोई भूमिका नहीं पाई गई या फिर कोई अन्य कारण था? इस संबंध में पुलिस की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में भी दूसरे व्यक्ति का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पूरे मामले की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि वास्तव में दो लोगों को हिरासत में लिया गया था.?

(नोट: दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेने और छोड़ने संबंधी जानकारी स्थानीय सूत्रों पर आधारित है।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment