जनकपुर/ देवगढ़
भखार न्यूज़ नेटवर्क: जनकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगढ़ में आयोजित सरपंच कप नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और मैच का शुभारंभ किया।

फाइनल मुकाबला सीटी टीम जनकपुर और देवगढ़ टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जनकपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 104 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में देवगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 रन ही बना सकी और मुकाबला जनकपुर के नाम रहा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जनकपुर टीम को पूर्व विधायक गुलाब कमरो के सौजन्य से 12 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं देवगढ़ की टीम उपविजेता रही।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रवि प्रताप सिंह, रामनरेश पटेल, अवधेश सिंह, अमोल सिंह मरावी, संदीप द्विवेदी, कमल चौधरी, अमर सिंह, संजू सिंह, मनोज राय, रामनाथ यादव, सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों, आयोजकों एवं उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।