जनकपुर/छत्तीसगढ़
जनकपुर– मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के जनकपुर अटल चौक पर आज दिनांक 16 अगस्त 2025 दिन शनिवार को संध्या के समय भाजपा संगठन पदाधिकारियों द्वारा भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्य तिथि के अवसर पर जनकपुर नगर में उनके छाया चित्र पर

पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन एवं याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली गई।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि अटल जी के दिखाएं हुए रास्ते पर चलेंगे।

इस कार्यक्रम में जनकपुर भाजपा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे जिसमें अशोक सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पावन शुक्ला जिला मंत्री, हीरा लाल मौर्य जनपद उपाध्यक्ष, नरेश यादव मंडल अध्यक्ष आदित्य गुप्ता कार्यसमिति सदस्य , सन्तोष सिंह, शुभम सिंह ओम प्रकाश सोनी पार्षद , उषा मौर्य पार्षद, राकेश बर्मन, राजीव वखरे,सतीश सिंह , रिची शर्मा, अंशुल गुप्ता सुमित गुप्ता, भैया प्रसाद एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।