मनेंद्रगढ़ | 20 जून 2025 |
जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अमृत सदन सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय सामान्य सभा की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने किया, वहीं अध्यक्ष यशवंती सिंह और उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य:
जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन की ठोस रणनीति तैयार करना।
प्रमुख विभागीय प्रस्तुतियाँ:
वन विभाग (ऋषभ जैन):
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत किसानों की निजी भूमि पर वाणिज्यिक पौधारोपण।
CAMPA, सामाजिक वानिकी और धरती आबा अभियान के तहत हरियाली संरक्षण।
स्वास्थ्य विभाग (अविनाश खरे):
गंभीर बीमारियों पर ₹20 लाख तक की सहायता (मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना)।
दाई-दीदी क्लिनिक, हाट-बाजार क्लिनिक, आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष जैसे कार्यक्रम।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (ओमकार सिंह):
जल जीवन मिशन के तहत हर गांव तक नल कनेक्शन, लक्ष्य दिसंबर 2025 तक 100% कवरेज।
क्रेड़ा विभाग (खेमसिंह साहू):
सोलर सुजला योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट, विद्युतविहीन ग्रामों में विद्युतीकरण।
समाज कल्याण विभाग (आर.के सिन्हा):
मुख्यमंत्री असहाय योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाएं – समाज के कमजोर वर्गों के लिए राहत।
श्रम विभाग (विनय ठाकुर):
निर्माण श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह और पेंशन योजनाएं।
व्यापार व उद्योग विभाग (अंजू नायक):
PMFME और ODOP योजना के जरिए ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा।
NRLM और NREGA:
महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना और रोजगार सुनिश्चित करना।
आदिवासी विकास विभाग (अंकिता मरकाम):
धरती आबा, एकलव्य मॉडल स्कूल, वन अधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना सहित दर्जनों योजनाएं आदिवासी विकास हेतु संचालित।
PMGSY के तहत सड़कों का निर्माण:
दुर्गम क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास।
विशेष प्रस्ताव:
अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने का प्रस्ताव।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी।
उपस्थिति:
सांसद प्रतिनिधि रामनरेश पटेल, ज़िला पंचायत सदस्य अनीता चौधरी, प्रिया सिंह, रामजीत लकड़ा, उजित नारायण, ममता सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी।