ब्रेकिंग: एमसीबी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, बस मालिक और चालक की मौत, 20 यात्री घायल


मनेंद्रगढ़-केल्हारी

भखार न्यूज नेटवर्क: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही एक यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक और चालक की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल बस मालिक सिपाहीलाल की अस्पताल में मौत होने की खबर है। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

फिलहाल हादसे में मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment