महंगाई पर फूटा गुस्सा: मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का सड़क पर हल्ला बोल!”


मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़

भखार न्यूज नेटवर्क: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी चौक, मनेंद्रगढ़ में महिला कांग्रेस के बैनर तले विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को उजागर किया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष (शहरी) रूमा चटर्जी, महिला जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment