मनेंद्रगढ़/छत्तीसगढ़
भखार न्यूज नेटवर्क: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा ED की पूर्ण CM भूपेश बघेल के बेटे चेतन बघेल के ऊपर कारवाई के खिलाफ भारी बारिश के बीच भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनेद्रगढ़ के पीडब्ल्यूडी तिराहा में दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस के नेताओं के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया गया, जिसमें कहा
चेतन बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का भारी बारिश में भी चक्का जाम और जोरदार आंदोलन,
अदानी भागो,छत्तीसगढ़ बचाओ,
मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी – नहीं चलेगी,
ED भाजपा सरकार की एजेंट बनी है,
इस आंदोलन का मुख्य कारण यह है कि पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ऊपर ED के द्वारा गिरफ्तारी, और छत्तीसगढ़ में पूरे जंगलों की अडानी के द्वारा धड़ाधड़ कटाई चल रही, और कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया कहां गिरफ्तारी एक सोची समझी साजिश है|
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरों, जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, सांसद प्रतिनिधि गण, आदिवासी कांग्रेस सहित कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं संगठन के साथी शामिल रहे।