भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई जिले में तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन


भखार न्यूज छ.ग. (नत्थू पयासी)

मनेन्द्रगढ– एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय मे भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले की अगुवाई में नल जल टंकी से मनेन्द्रगढ़ मुख्य बाजार हो कर युवाओं, मातृशक्ति एवं आम नागरिकों के साथ भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया जहां पर समूचा राष्ट्र “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का गौरवगान कर रहा है और भारतीय सेना के शौर्य को नमन कर रहा है। हमारी सेना के साहस, शौर्य और समर्पण ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा अटल है।

हर दिशा में गर्व और उल्लास के साथ लहराता तिरंगा हमारे सम्मान, स्वाभिमान और अखंडता का प्रतीक हांथो मे तिरंगा ले कर जयकार का हुआ

 

Read More : नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर-एसपी सख्त

 

घोष उक्त तिरंगा यात्रा मे भाजपा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव के साथ आम जन व नगर पालिका के जनप्रतिनिधि एवं जेष्ठ श्रेष्ठ सभी जन समूह उपस्थित हुए तथा तिरंगा यात्रा का समापन जय स्तम्ब मे पहलग्राम मे मारे गये भारत के नागरिकों व देश मे शहीद हुए जवानो को केंडिल जला श्रद्धांजलि दी गई।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment