भखार न्यूज छ.ग.
आज दिनांक 13 अगस्त 2024 दिन मन्गल वार को जनकपुर नगर में सभी चौराहों से घूम घूम कर भाजपा पदाधिकारियों एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान बढ़ाना है जहां पर इस तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं स्कूली छात्र छात्राओं ने चढ़ भड कर भाग लेकर तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के गीत एवं नारे लगाए। जहां पर देश के प्रति प्रेम और समर्पण का माहौल देखने को मिला।इस दौरान जनकपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक सिंह , जनकपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन शुक्ला सन्तोष सिंह,नरेश यादव एवं समस्त स्कूलों के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने यात्रा में भाग लिया।