एमसीबी/14 नवंबर 2024/ 14 नवंबर 2024 को भरतपुर विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम जनकपुर में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। पीडीएस अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कृषक लालजी का श्रीफल एवं फूल माला से धान उपार्जन केन्द्र में किया स्वागत। इस दौरान संतोष मिंज ब्रांच मैनेजर जनकपुर, सरपंच लालजी बैगा, गजराज सिंह एसएडीओ कृषि विभाग, एवं प्रभारी रोशन श्रीवास्तव उपस्थित थे।
जनकपुर में धान खरीद हेतु कुल 04 चार टोकन जारी किया गया था। जिसमें 01 टोकन के माध्यम से प्रथम कृषक लालजी पिता कल्लू बैगा से धान खरीदी प्रारम्भ किया गया। लालजी के टोकन के माध्यम से लगभग 90 क्विंटल धान खरीदा गया। एवं आरती सिंह से 120 क्विंटल धान, रूपा जयसवाल से 12 क्विंटल धान और राजेन्द्र कुमार से 55.20 क्विंटल धान कुल 277 क्विंटल धान क्रय किया गया। समिति प्रबंधक एवं समस्त कर्मचारी सभी उपस्थित सम्मानीय लोगों के समकक्ष आज 14 नवंबर 2024 को धान खरीदी जनकपुर में शुभारंभ किया गया एवं चेक लिस्ट अनुसार धान खरीदी हेतु जनकपुर के प्रभारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया।