बड़ी खबर: पीएम आशा योजना के तहत किसानों के लिए फसलों की खरीदी हेतु पंजीयन 28 फरवरी तक


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

भखार न्यूज नेटवर्क: प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पी.एम. आशा योजना) के अंतर्गत खरीफ एवं रबी फसलों की खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक किया जाएगा। जिले के किसान अपनी संबंधित सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ई-समृद्धि पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।

जिला उप संचालक कृषि, एमसीबी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली तथा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए चना, मसूर और सरसों फसलों का पंजीयन किया जा रहा है। किसानों को अपने आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या सेवा सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा।

योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीदी NAFED एजेंसी द्वारा की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है —

  • अरहर – ₹8,000 प्रति क्विंटल
  • उड़द – ₹7,800 प्रति क्विंटल
  • मूंगफली – ₹7,623 प्रति क्विंटल
  • चना – ₹5,875 प्रति क्विंटल
  • मसूर – ₹7,000 प्रति क्विंटल
  • सरसों – ₹6,500 प्रति क्विंटल

उपार्जन केंद्रों के रूप में —

विकासखंड मनेंद्रगढ़ व खड़गवां के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चैनपुर,

विकासखंड भरतपुर के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जनकपुर को निर्धारित किया गया है।

फसलों का उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में पाँच दिवस किया जाएगा।

प्रति किसान अधिकतम उपार्जन सीमा इस प्रकार है —

  1. अरहर, मूंग, उड़द – 3 क्विंटल प्रति एकड़
  2. मूंगफली – 7 क्विंटल प्रति एकड़
  3. चना – 6 क्विंटल प्रति एकड़
  4. मसूर – 2 क्विंटल प्रति एकड़
  5. सरसों – 5 क्विंटल प्रति एकड़

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे 28 फरवरी से पूर्व अपना पंजीयन अवश्य कराएं और शासन की इस योजना का लाभ उठाएं।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment