अंकुर प्रताप सिंह बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


जनकपुर/छत्तीसगढ़ 

भखार न्यूज नेटवर्क: प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही एमसीबी जिले के बहुचर्चित ब्लॉक जनकपुर में युवा नेतृत्व को तरजीह देते हुए अंकुर प्रताप सिंह को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवाओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

अंकुर प्रताप सिंह विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी की नीति, विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने राजनीति और संगठनात्मक दायित्वों में निरंतर संघर्ष, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य किया है। अपने राजनीतिक सफर में वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, उपसरपंच तथा यूथ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अंकुर प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कथित घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा मुखर होकर आवाज उठाई है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर एक संघर्षशील और जनप्रिय नेता के रूप में पहचान मिली।

उनकी नियुक्ति पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, अवधेश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अंकुर प्रताप सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक जनकपुर में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी।

कांग्रेस संगठन के लिए यह नियुक्ति आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Avatar

Phone: 919424248344 Email: contact.bhakarnews@gmail.com

Leave a Comment